39.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र में भाजपा विधायकों की पचमढ़ी में लगेगी क्लास

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में भाजपा अनुशासन का पाठ पढ़ाने और पार्टी की रीति नीति के लिए तय लक्ष्मण रेखा में रहने का सख्त संदेश देने के मकसद से पचमढ़ी में विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों को पार्टी की मंशा के अनुसार काम करने का पाठ पढ़ाएंगे। राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी हुए 10 माह हो चुके हैं, वहीं सत्ता और संगठन में बड़ा बदलाव भी हुआ है। दल बदलने वाले 19 विधायक भी निर्वाचित होकर आए हैं। ये विधायक पार्टी के अनुशासन और रीति-नीति को जानें, इसके लिए पार्टी प्रशिक्षण को जरूरी मान रही। यही कारण है कि भाजपा विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 और 13 फरवरी को पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार पार्टी के विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12-13 फरवरी को आयोजित जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में विधायकों के अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, “भाजपा का प्रशिक्षण शिविर पचमढ़ी में 12-13 फरवरी को, पूरे कार्यकाल में सिंधिया समर्थकों को सिर्फ प्रशिक्षण देते रहेंगे। 11 माह में भी अभी बिलकुल विश्वास नहीं, कई बार प्रशिक्षण दे चुके, देंगे कुछ नहीं, समय निकालकर रोड पर ला देंगे, फिर न घर के न घाट के..?”

राजनीति के जानकारों का मानना है कि राज्य की भाजपा में बड़ी संख्या में दल बदलकर आए लोग विधायक बनाए गए हैं, पार्टी के संगठन में भी ऐसे ही कुछ लोग हैं। लिहाजा, इन्हें पार्टी की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा, क्योंकि कांग्रेस की कार्यशैली अलग है, मगर भाजपा अपने संगठन के तय दिशा-निर्देशों के मुताबिक, काम करने वाला संगठन है। इसलिए जरूरी है कि उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। भाजपा वही कर रही है।

ज्ञात हो कि लगभग एक दशक पहले भाजपा ने पचमढ़ी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। अब एक बार फिर पार्टी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। पचमढ़ी वही जगह है, जहां कांग्रेस ने भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading