31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलबॉलीवुडराष्ट्रीय

सलमान खान लाइव मैचों के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व भर में खो-खो को प्रमोट करेंगे

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले खो-खो वर्ल्ड कप का राष्ट्र्रीय स्तर पर प्रचार करने और जागरूकता फैलाने के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया मेगा मल्टीमीडिया अभियान शुरू करेगी जिसमें मेगा स्टार सलमान खान को केन्द्रित फीचर करके प्रोमोज और ऐड अभियान शुरू किया जायेगा। सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सलमान खान खो-खो वर्ल्ड कप के लाइव मैचों के दौरान स्टार स्पोर्ट्स, डिजिटल, सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व भर में खो-खो को प्रमोट करेंगे। सुपर स्टार सलमान खान इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खो-खो वर्ल्ड कप के शुभारम्भ के अवसर पर स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले मैच को देखेंगे और खिलड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और वर्ल्ड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि सलमान खान की लोकप्रियता से खेल को भारत के अलावा विश्व भर में प्रमोट करने में मदद मिलेगी।

सलमान खान को खो-खो वर्ल्ड कप का ब्रांड अम्बेसडर बनाने का उद्देश्य अधिकतम युवाओं को खो-खो के प्रति आकर्षित करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय खो-खो वर्ल्ड कप मैचों को स्टेडियम में देखें और पूरे विश्व में रहने वाले खेल प्रशंसक इन मैचों को स्टार स्पोर्ट्स, डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से देखें जिससे खेल की लोकप्रियता बढ़े और इस खेल को विश्व के अधिकतम देशों में शुरू किया जा सके। सलमान खान की विश्व भर में लोकप्रियता से उनके खेल से जुड़ने से हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नए दर्शक मिलेंगे जोकि अभी तक खो-खो खेल से अनभिज्ञ हैं या पूरी तरह आकर्षित नहीं हो पाए हैं। सुधांशु मित्तल ने बताया कि मेगा स्टार सलमान खान ने आधुनिक दौर में फिटनेस और जोश को नए सिरे से परिभाषित किया है और वह अनेक अंतर्राष्ट्रीय खिलड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। सलमान खान मानसिक और शारीरिक फिटनेस के प्रति काफी मुखर रहे हैं और हम इस तरह के स्टार को खो-खो वर्ल्ड कप के साथ जोड़ना चाहते थे।

सलमान खान के जुड़ने से खेल को ग्लैमर का फायदा होगा और खेल ज्यादा रोमांचक ,रोचक और साहसिक हो जायेगा। सलमान खान ने खो-खो के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए खो-खो से अपनी पुरानी सम्बद्धता को याद किया। उन्होंने भारत में खो-खो विश्व कप के आयोजन की सराहना की और खो-खो को विश्व के अन्य देशों में खेले जाने पर ख़ुशी जाहिर की । अपनी नई भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे खो-खो वर्ल्ड कप का ब्रांड अम्बेसडर होने पर गर्व महसूस हो रहा है। खो-खो जैसे शानदार खेल का समर्थन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह खेल निरन्तरता और अनवरत भावना का खेल है जिसको विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। आइये हम सब मिलकर ग्लोबल स्तर पर खो-खो खेल की भावना का जश्न मनाएं। सलमान ने कहा,”मुझे पहले खो-खो वर्ल्ड कप से जुड़ने का गर्व है। यह महज़ एक टूर्नामेंट मात्र नहीं है बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना और एकता का प्रतीक है। मैंने और हम सभी ने स्थानीय स्तर पर जिंदगी में कभी न कभी खो-खो खेला है और अब इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का समय है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading