23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली, 6 जनवरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। साथ ही उन्होंने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएम धामी ने पीएम मोदी को मलारी (चमोली) क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तनिर्मित शॉल और पिथौरागढ़ स्थित नारायण आश्रम की प्रतिकृति भी भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।”

सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”राष्ट्र उन्नति के महायज्ञ में याज्ञिक की भूमिका का निर्वहन करने वाले, वैश्विक पटल पर मां भारती की कीर्ति पताका लहराकर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले महान युगद्रष्टा, देश के समग्र विकास के लिए अहर्निश समर्पित रहने वाले राष्ट्रऋषि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें मलारी (चमोली) क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तनिर्मित शॉल एवं पिथौरागढ़ स्थित नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।”

इससे पहले सीएम पुष्कर धामी ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ”राष्ट्र, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले खालसा पंथ के संस्थापक एवं सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी शौर्यपूर्ण जीवन गाथा और मानवतावादी विचार चिरकाल तक समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading