26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

आमिर खान जुनैद-खुशी कपूर की ‘लवयापा’ का टीजर लॉन्च करेंगे

मुंबई, 6 जनवरी। अभिनेता जुनैद खान अपकमिंग रोमांटिक-ड्रामा ‘लवयापा’ में खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। खास बात है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ‘लवयापा’ के टीजर को 10 जनवरी को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अपने डेब्यू प्रोजेक्ट ‘महाराज’ के साथ एक अभिनेता के रूप में अपनी योग्यता साबित करने के बाद अब जुनैद रोमांटिक फिल्म में अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसके प्रमोशन में फिल्म के निर्माता और कलाकार जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रचार को आगे बढ़ाते हुए निर्माता आमिर के साथ मिलकर 10 जनवरी को फिल्म का टीजर लॉन्च करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “लवयापा के टाइटल ट्रैक की पहली सफल रिलीज के बाद अब फिल्म का टीजर लॉन्च करने की तैयारी में है।

आमिर खान 10 जनवरी 2025 को टीजर लॉन्च करेंगे। लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।” इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक “लवयापा हो गया” रिलीज किया था, जिसमें जुनैद खान और ख़ुशी कपूर मुख्य भूमिका में दिखे थे। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी ‘लवयापा’ में जुनैद खान और खुशी कपूर के साथ राधिका सरथकुमार, सत्यराज, योगी बाबू, एजाज खान, रवीना रवि, अदनान सिद्दीकी और स्वाति वर्मा भी अहम रोल में हैं। ‘लवयापा’ फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो यह एक एक युवा जोड़े के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके रिश्ते में तब मुश्किलें आती हैं जब वे अपने मोबाइल फोन की अदला-बदली करते हैं और एक-दूसरे के बारे में कुछ कड़वे सच सीखते हैं। ‘लवयापा’ का निर्माण फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत हुआ है। ‘लवयापा’ से पहले जुनैद खान ‘महाराज’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ अहम भूमिका में थे, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। ‘महाराज’ सौरभ शाह के उपन्यास पर आधारित है। खुशी कपूर की भी यह दूसरी फिल्म है। ‘लवयापा’ से पहले वह जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में नजर आई थीं। ‘द आर्चीज’ में खुशी कपूर के साथ अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और वेदांग रैना के साथ ही अन्य स्टार किड्स भी नजर आए थे।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading