31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

2025 में शनिवार को पेश होगा आम बजट, खुला रहेगा शेयर बाजार?

नई दिल्ली, 10 जनवरी। आम बजट 2025 पेश होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। बजट देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इवेंट होता है। इसमें कई योजना, नीतियों और टैक्स को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं, जिसका असर देश के आम से लेकर खास आदमी तक होता है। 

इसकी तैयारी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विभिन्न इंडस्ट्री लीडर्स और पक्षकारों के साथ बातचीत भी कर रही हैं, जिससे देश की विकास दर को आगे बढ़ाने वाला बजट पेश किया जा सके।

बीते कई वर्षों से आम बजट को एक फरवरी को पेश किया जा रहा है। इस कारण उम्मीद है कि इस बार भी वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सीतारमण द्वारा अब तक छह पूर्ण बजट और दो अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं। इस बार वह आठवां पूर्ण बजट पेश करेंगी।

इस बार 1 फरवरी, 2025 को शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वीकेंड पर बजट पेश किया जा सकता है। इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जिसमें शनिवार को भी बजट पेश किया गया है। इस कारण से उम्मीद है कि शनिवार को भी बजट पेश किया जा सकता है।

बजट के दिन शेयर बाजार भी खुला रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया कि आम बजट पेश होने के चलते 1 फरवरी, 2025 को शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया है। इस ट्रेडिंग सेशन में आम दिनों की तरह ही कारोबार होगा। प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 9:08 बजे तक होगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे से लेकर 3:30 बजे तक एक सामान्य कारोबारी सत्र होगा।

इससे पहले 1 फरवरी, 2020 और 28 फरवरी, 2015 को शानिवार के दिन आम बजट के कारण बाजार खुले थे। शेयर बाजार के लिए बजट एक महत्वपूर्ण इवेंट होता है। बजट में हुए ऐलानों के आधार पर नई पॉजीशन बनाते हैं और पुरानी पॉजीशन से निकलते हैं। वहीं, कुछ ट्रेडर्स भी इस दिन बाजार में आए उतार-चढ़ाव का फायदा उठाते हैं।

एक फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट में निफ्टी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। लोकसभ चुनाव के बाद 23 जुलाई, 2024 को पेश किए गए पूर्ण बजट के दिन निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading