32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मेरी 3 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं : सलमान खान

मुंबई, 5 फरवरी | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ईद के मौके पर अपनी एक्शन फिल्म ‘राधे’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन एंटरटेनर के तौर पर रिलीज करने की बात कही गई है। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की लॉन्चिंग के मौके पर मीडिया से रूबरू हुए सलमान ने कहा, “मेरी 3 फिल्में-‘टाइगर 3’, ‘किक 2’ और ‘कभी ईद कभी दीवाली’ रिलीज के लिए तैयार हैं। लेकिन सिंगल स्क्रीन थिएटर्स वालों के यहां बहुत कम फिल्में रिलीज हो रही हैं। आजकल, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर कब्रिस्तान की तरह महसूस होते हैं, क्योंकि वहां कोई भी फिल्म देखने के लिए नहीं आ रहा है। जाहिर है, कुछ लोग फिर भी इन्हें चला रहे हैं तो कुछ थिएटर बंद हो गए हैं। ये ठीक नहीं है। हम अभिनय के प्रोफेशन में हैं और फिल्में बनाते हैं लेकिन हम उन्हें रिलीज कहां करेंगे? यह कैच-22 जैसी स्थिति है क्योंकि हम दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। सिंगल स्क्रीन थिएटरों में मेरी अच्छी पकड़ है, इसलिए उन्होंने (थिएटर मालिकों ने) मुझसे सिंगल स्क्रीन में ‘राधे’ रिलीज करने का अनुरोध किया है।”

कुछ हफ्ते पहले सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर अटकलों को विराम दे दिया था। बयान में सलमान ने फिल्म दिखाने वालों को आश्वासन दिया था कि वे अपनी फिल्म को केवल थिएटरों में रिलीज करेंगे, ना कि सीधे ओटीटी पर ले जाएंगे। बता दें कि देश भर के प्रदर्शकों ने सलमान खान से अनुरोध किया था कि वे अपनी फिल्म केवल सिनेमाघरों में रिलीज करें। इस पर उन्होंने सिनेमाघरों से फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान सभी सुरक्षात्मक कदम उठाने का आग्रह किया था।

सलमान ने कहा था, “कोविड-19 अभी भी है, इसलिए हमने सिनेमाघरों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वे फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान सभी सुरक्षात्मक कदम उठाएं। युवाओं को खास सावधानी रखनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि उनके कारण माता-पिता, दादा-दादी संक्रमित न हो जाएं। अब टीकाकरण भी शुरू हो गया है, इसलिए हम सुरक्षित क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि 2021 और 2022 हम सभी के लिए 2020 से बेहतर होगा और हम अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।”

सलमान ने अपने प्रशंसकों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं भी दीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं सभी को एक खुशनुमा वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देता हूं, भगवान सबका भला करे और सभी सुरक्षित रहें।”

बता दें कि सलमान की नई फिल्म ‘राधे’ का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। इस फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading