23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मानुषी छिल्लर को मां का पकाया राजमा चावल और खीर है पसंद

मुंबई, 23 जनवरी। एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने हाल ही में अपनी सबसे पसंदीदा डिश का खुलासा किया, जिसे उनकी मां बड़े प्यार से पकाती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इंटरैक्टिव “आस्क मी एनीथिंग” सेशन आयोजित किया, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेताओं, स्किनकेयर रूटीन के बारे में जानकारी शेयर की और ये भी बताया कि उनकी मां उनके लिए क्या पकाती हैं। मानुषी ने बताया, “उनका पकाया राजमा चावल और खीर मुझे पसंद है। ईमानदारी से कहूं तो उनकी हर चीज मुझे अच्छी लगती है।” ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की एक्ट्रेस ने यह भी शेयर किया कि ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं जो उन्हें प्रेरित करती हैं।

अपनी स्किनकेयर रूटीन के बारे में मानुषी ने बताया, “सुबह: हनी वॉश, सीरम, सनस्क्रीन। शाम: क्लींजिंग बाम, क्लींजर, सीरम, आई जेल और मॉइस्चराइज़र।” एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उन्हें छात्र जीवन की याद आती है। इस पर मानुषी ने जवाब दिया, “मैं अभी भी एक स्टूडेंट हूं, बस एक अलग फील्ड में हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी स्टूडेंट होना बंद कर सकती हूं; यह हमेशा मेरे लिए स्वाभाविक रूप से रहा है।” ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ की एक्ट्रेस ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेकर आध्यात्मिक तरीके से नए साल की शुरुआत की थी। काम की बात करें तो, छिल्लर ने ऐतिहासिक नाटक “सम्राट पृथ्वीराज” से अपने एक्टिंग की शुरुआत की, जहां उन्होंने अक्षय कुमार के साथ साहसी और दृढ़ राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया। अपने सफल डेब्यू के बाद, मानुषी ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिसमें “ऑपरेशन वैलेंटाइन”, “द ग्रेट इंडियन फैमिली” और “बड़े मियां छोटे मियां” शामिल हैं, जिसमें उन्होंने एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उनके भविष्य के प्रोजेक्ट की बात करें तो, मानुषी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर “तेहरान” में एक्टिंग के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन नवोदित अरुण गोपालन कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं। यह रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। आगामी भू-राजनीतिक थ्रिलर दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष पर भारत का नजरिया पेश करेगी। यह फिल्म अरुण गोपालन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading