32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

एक्शन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए सूरज पंचोली

मुंबई, 4 फरवरी । अभिनेता सूरज पंचोली अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक एक्शन सीन के दौरान अभिनेता जल गए।

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता की जांघ घायल हो गई है और उनकी हैमस्ट्रिंग जल गई हैं। अपकमिंग एक्शन फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली घायल हो गए।



एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही है, जिसमें एक्शन निर्देशक ने सूरज को एक स्टंट करने का निर्देश दिया। सीन के अनुसार, उन्हें एक पायरोटेक्निक विस्फोट के ऊपर से कूदना था। हालांकि, विस्फोट शूट के समय से थोड़ा पहले हो गया, जिसकी चपेट में अभिनेता आ गए। इस्तेमाल किए गए बारूद के कारण, उनकी जांघ और हैमस्ट्रिंग पर गंभीर जलन हुई।



जानकारी के अनुसार, अभिनेता की स्थिति पर नजर रखने और उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करने के लिए सेट पर एक मेडिकल टीम मौजूद थी ताकि वह शूटिंग जारी रख सकें। सूत्र ने बताया कि पायरोटेक्निक विस्फोट से होने वाले तेज दर्द और जलन के बावजूद, अभिनेता ने ब्रेक लेने से इंकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी।



प्रिंस धीमान निर्देशित ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ सूरज पंचोली की पहली बायोपिक है। यह फिल्म गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुए युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। एक्शन-थ्रिलर में अभिनेता अलग अंदाज में नजर आएंगे।



फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा अहम भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में ओबेरॉय नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आएंगे।



सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज ने साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सूरज के साथ मुख्य भूमिका में अथिया शेट्टी नजर आई थीं।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading