26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इब्राहिम और खुशी स्टारर ‘नादानियां’ का ‘गलतफहमी’ गाना आउट

मुंबई, 17 फरवरी  । अभिनेता इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ के निर्माताओं ने इसका दूसरा ट्रैक ‘गलतफहमी’ रिलीज कर दिया है। फिल्म का नया गाना प्यार के बीच आने वाली मुश्किलों को दिखाता है। इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “उन लोगों के लिए जिन्होंने प्यार किया, खोया और कभी समझा नहीं पाए! ‘गलतफहमी’ गाना रिलीज हो चुका है।” ‘गलतफहमी’ गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के बोल लिखे हैं। ट्रैक को आवाज तुषार जोशी और मधुबंती बागची ने दी है। इब्राहिम ने कहा, ” ‘गलतफहमी’ में कुछ ऐसा है जिससे आप जुड़ सकेंगे। यह वास्तविक है और दिल टूटने के दर्द को दिखाता है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं। यह प्यार और नुकसान का एक ऐसा पहलू है जो भरोसेमंद है।

” खुशी ने कहा, ” ‘गलतफहमी’ ने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया और यह ‘नादानियां’ एल्बम के मेरे पसंदीदा ट्रैक में से एक है। मुझे विश्वास है कि दर्शक गलतफहमी के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। मैं लोगों के बीच इसे पेश करके काफी खुश हूं।” संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कहा, ” हम दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभारी हैं और इस प्यार भरे ट्रैक के बाद गलतफहमी को लेकर आए हैं, जहां खूबसूरती के साथ इमोशंस भरे पड़े हैं। हम एक ऐसा ट्रैक बनाना चाहते थे, जो आपको अपनी ओर खींचे, जो आपको अपनी भावनाओं के साथ थोड़ी देर बैठने पर मजबूर करे। मुझे उम्मीद है कि वे इससे उतना ही जुड़ेंगे जितना हमने इसे बनाते समय जुड़ाव महसूस किया था।” शौना गौतम के निर्देशन में बनी ‘नादानियां’ को धर्मा एंटरटेनमेंट के तहत करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने तैयार किया है। यह फिल्म प्यार के कॉन्सेप्ट को एक नए मोड़ के साथ पेश करती है। ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली, खुशी कपूर के साथ दीया मिर्जा और सुनील शेट्टी भी हैं। खुशी कपूर की यह तीसरी फिल्म है। वहीं, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान इस फिल्म के साथ डेब्यू करने को तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading