35.3 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में आग लगने से 22 झुग्गियां खाक, केजरीवाल ने दिया मदद का आश्वासन

नई दिल्ली, 7 फरवरी | दक्षिण पूर्वी दिल्ली की संजय कॉलोनी में रविवार तड़के आग लगने से 22 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, “हरकेश नगर मेट्रो के पास 26 फायर टेंडर लगाए गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।”

पुलिस की मानें तो ये आग कचरे के ढेर से लगी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर.पी. मीणा ने कहा, “कपड़ों की कतरन में आग लगी जो झुग्गियों तक फैल गई। इससे करीब 20-22 झुग्गियां जल गईं। हादसे में एक ट्रक भी जल गया है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्घटना के कारण प्रभावित हुए लोगों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ओखला में आग लगने की खबर जानकर चिंतित हूं। मैं लगातार अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।”

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading