मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा हमारे ग्वालियर में मेले का आयोजन प्रतिवर्ष संपन्न होता है और इतिहास इस बात का साक्षी है जब कभी समाज में मेले की कल्पना आई होगी, तो उसमें पहले नंबर पर ग्वालियर मेले का नाम आता है। जिसको आज एक शताब्दी पूरी हो चुकी है मेला अनवरत रूप से आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर भारत के सबसे पुराने मेला कार्यालय का भी उद्घाटन किया इस मौके पर मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा बहुचर्चित ग्वालियर मेला बहुत तेजी से आग बढ़े। इसी के साथ एक महोत्सव मेला हम नवरात्रि से दीपावली के बीच शुरू करने वाले हैं: परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा
आज बहुत ही खुशी और हर्ष का दिन है। ग्वालियर में लगने वाले इस पुराने मेले का इंतजार प्रदेश के ही नहीं देश के लोगों को इंतजार रहता है। मेले में शामिल होने के लिए सभी के लिए शुभकामनाएं ये ऐतिहासिक क्षण है।

केवल ग्वालियर के लिए ही नहीं लेकिन पूरे प्रदेश के लिए। ये मेला जो मेरे पूर्वजों के द्वारा स्थापित किया गया। 117 वर्ष पहले एक पशु मेले के आधार पर ये मेला आयोजित किया गया था यह कहना था राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के साथ आत्मनिर्भर ग्वालियर का भी स्वरूप हम सोच रहे हैं। ग्वालियर किसी भी मामले में पीछे नहीं रहेगा। ग्वालियर के विकास के नए अध्याय का प्रारंभ होगा । उन्होंने कहा कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला 15 फरवरी 2021 से प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान मोतीमहल परिसर में मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सीएम ने ग्वालियर के विकास के पंचवर्षीय रोडमैप की समीक्षा के दौरान कहा कि शहर की संस्कृति, जीवनमूल्यों को बरकरार रखते हुए इसे अद्भुत शहर बनाना है। ग्वालियर के प्राचीन गौरव को आधुनिक से जोड़ते हुए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए आगे ले जाएंगे।


