33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार में गिरावट गहराई, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा लुढ़का

मुंबई, 28 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली देखी जा रही है। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 12:20 पर सेंसेक्स 1,005 अंक या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,606 और निफ्टी 310 अंक या 1.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,234 पर था। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,429 अंक या 2.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,707 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 449 अंक या 2.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 14,707 पर था। करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, आईटी और मीडिया इंडेक्स में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। पीएसयू बैंक, रियल्टी, एनर्जी और कंजप्शन इंडेक्स करीब दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार का रुझान भी नकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 223 शेयर हरे निशान में और 2,344 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स पैक में एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स हैं। टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, इन्फोसिस, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, जोमैटो, एनटीपीसी और एसबीआई टॉप लूजर्स हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोन्स 0.45 प्रतिशत गिरकर 43,239.50 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.59 प्रतिशत गिरकर 5,861.57 पर और नैस्डैक 2.78 प्रतिशत गिरकर 18,544.42 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में सोल, चीन, जापान, बैंकॉक, जकार्ता और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार छठे दिन बिकवाली जारी रखी और 27 फरवरी को 556.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,727.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading