22.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ तीखी बहस पर जेलेंस्की ने क्या कहा?

वाशिंगटन, 1 मार्च। व्हाइट हाउस में शुक्रवार को हुई तीखी नोकझोंक के कुछ घंटों बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया जिसके लिए उन्हें माफी मांगने की जरूरत हो। वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक शांति वार्ता में आगे के कदम ‘न्यायसंगत और स्थायी शांति’ की उनकी मांग पर अमेरिकी रुख पर निर्भर करेंगे। फॉक्स न्यूज के ब्रेट बैयर के साथ एक इंटरव्यू में, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि यह तीखी नोकझोंक ‘अच्छी नहीं थी’ लेकिन इसमें अपनी भूमिका के लिए कोई खेद व्यक्त नहीं किया। वास्तव में, उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि यह दोस्तों के बीच एक ‘खुली’ और ‘ईमानदार’ बातचीत थी। ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात एक शोरगुल वाली तीखी बहस में बदल गई। अमेरिकी नेताओं ने जेलेंस्की पर उनकी टिप्पणियों के लिए व्हाइट हाउस और अमेरिका का अनादर करने का आरोप लगाया। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उन पर आक्रमण का शिकार होने की हताशा को महसूस नहीं करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस समझौते का उद्देश्य कीव के युद्ध प्रयासों में किए मदद के लिए यूक्रेन के दुर्लभ खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के भंडार पर अमेरिका का अधिकार स्थापित करना था। जेलेंस्की से जब पूछा गया कि क्या उन्हें माफी मांगनी चाहिए तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें बहुत खुला और ईमानदार होना चाहिए और मुझे यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया।” रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के दृढ़ समर्थक लिंडसे ग्राहम सहित कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने जेलेंस्की की आलोचना की और उन पर अमेरिकी समर्थन के लिए आभार जताने के बजाय अनादर दिखाने का आरोप लगाया। यूक्रेनी राष्ट्रपति से जब इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने पूछा कि क्या ओवल ऑफिस में सार्वजनिक विवाद से उन्हें कोई फायदा हुआ, तो जेलेंस्की ने कहा, ‘यह दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं था।’ लेकिन, उन्होंने आगे कहा, “मैं रूस के प्रति अपने यूक्रेनी रवैये को नहीं बदल सकता।”

अन्य ख़बरें

पूर्व वायु योद्धा परवेज आलम ने लगाया घर पर हमले और 16 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, मुख्य सचिव से लगाई न्याय की गुहार

Newsdesk

2028 में खेले जाएंगे लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले, आईसीसी ने किया बदलाव

Newsdesk

तिब्बत भूकंप: 7.0 तीव्रता के झटकों में ढह गए 300 से ज्‍यादा घर, 16 लोगों की मौत, 32 घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading