32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

एक्सक्लूसिव : सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्सपोजर, आयुष्मान बोले- ‘सिक्योरिटी के लिहाज से सही नहीं’

मुंबई, 4 मार्च। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को लेकर अपनी राय रखी। अभिनेता ने प्रसिद्धि या मशहूर होने के अंधेरे पक्ष पर रोशनी डालते हुए यह स्वीकार किया कि सोशल मीडिया संचार के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म है, लेकिन बड़ी बात ये है कि ज्यादा एक्सपोजर सुरक्षा की लिहाज से सही नहीं है। आयुष्मान ने कहा, “पब्लिक की नजरों में रहने या सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने का मतलब है कि आपकी गोपनीयता खतरे में है। सोशल मीडिया एक मजबूत प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। जरूरत से ज्यादा एक्सपोज होना कभी-कभी सुरक्षा संबंधी खतरे पैदा कर सकता है। प्रशंसकों से जुड़े रहने और व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।”

अभिनेता ने घर और सार्वजनिक स्थानों दोनों पर पारिवारिक सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की। आयुष्मान ने जोखिमों को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए सुरक्षा घर से शुरू होती है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि हमारा घर सही सुरक्षा उपायों – गोदरेज की सिक्योरिटी सिस्टम के साथ अच्छी तरह से सुरक्षित हो। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में बेसिक जागरूकता और आसपास के माहौल के प्रति अलर्ट रहना बहुत मददगार साबित होता है।” अभिनेता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते हर क्षेत्र में इस्तेमाल और सामाजिक सुरक्षा पर इसके संभावित प्रभाव पर भी अपने विचार रखे। खुराना ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे एआई धीरे-धीरे हमारी जिंदगी में बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा, “एआई धीरे-धीरे हमारी दुनिया के कई पहलुओं को बदल रहा है और सुरक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जहां यह बेहतर काम कर रहा है। एआई की पहुंच अब सर्विलांस से लेकर फिंगरप्रिंट और चेहरे को पहचानने वाली स्मार्ट सिस्टम तक बन चुकी है। तकनीक सुरक्षा और अधिक कुशल होती जा रही है।

एआई संभावित खतरों और एबनॉर्मल एक्टिविटिज की पहचान करके व्यक्तिगत सुरक्षा में भी मदद कर सकता है। गोदरेज जैसी कंपनियां इन्हें अब अपनी सिक्योरिटी प्रोडक्ट में भी एड कर रही हैं। जल्द ही आप मुझे एआई के साथ कुछ बढ़िया करते हुए देखेंगे।” वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading