31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘चॉइस’ को सेलिब्रेट करती नजर आईं तापसी पन्नू, शेयर की तस्वीरें

मुंबई, 8 मार्च। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह निडर और बिना किसी झिझक के फैसले लेने के सार के साथ ‘चॉइस को सेलिब्रेट’ करती नजर आ रही हैं। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री काले रंग की नेट वाली ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री खिड़की से बाहर देखती नजर आईं। तीसरी और चौथी फोटो में ‘रश्मि रॉकेट’ स्टार का क्लोज-अप था। आखिरी तस्वीर बहुत प्यारी थी, जिसमें अभिनेत्री, अपने घुंघराले बाल खुले रखे हुए मुस्कुरा रही थीं और कैमरे से दूर देख रही थीं। तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “अपनी चॉइस का जश्न मनाती एक शाम…।”

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पहले सीमाओं को तोड़ने और नई संभावनाओं को खोजने के लिए सीमाओं से परे एक दुनिया की खोज करने के बारे में बात की थी। उन्होंने लिखा था: ‘जब पिंजरा टूटा और आपको एहसास हुआ कि इससे बाहर भी एक दुनिया है…’ वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अगली बार एक्शन फिल्म ‘गांधारी’ में दिखाई देंगी, जहां वह अपने स्टंट खुद करती नजर आएंगी। लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों ने भी हाल ही में एक्शन दृश्यों को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए तापसी की सराहना की थी।

‘गांधारी’ की निर्माता-लेखिका कनिका ढिल्लों ने बताया कि तापसी में एक अलग तरह की फुर्ती है, वह एक्शन फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ की रिपोर्ट के अनुसार ‘गांधारी’ एक रोमांचक कहानी है, जिसके बैकग्राउंड में मनोरंजन, रहस्य और खूब सारा एक्शन हैं। दर्शक तापसी पन्नू को एक मिशन पर निकली ऐसी मां के किरदार में देखेंगे, जो मजबूत है।” ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू के साथ अभिनेता इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में हैं। कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू साथ में ‘मनमर्जियां’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं। कनिका ने एक्शन सीन्स को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए तापसी की सराहना करते हुए बताया कि फिल्म के लिए तापसी ने बिना किसी बॉडी डबल या रिहर्सल के एक ही टेक में दीवार पर चढ़ने का एक्शन सीन जब शूट किया तो पूरा सेट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। कनिका ढिल्लों के बैनर कथा पिक्चर्स के बैनर तले ‘गांधारी’ का निर्माण हुआ है, जिसके निर्देशक देवाशीष मखीजा हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading