23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – मप्र का बजट वर्ष 2047 तक ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प से सिद्धि का विराट रोड मैप है : राकेश सिंह

Jabalpur News । ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की पवित्र भावना के साथ महापर्व होली के पूर्व आज विधानसभा में प्रस्तुत बजट वर्ष 2047 तक ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि का विराट रोडमैप है, यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

मंत्री श्री सिंह ने कहा पिछले वर्ष की तुलना में ऐतिहासिक रूप से 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ प्रस्तुत 2025-26 का यह बजट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के समग्र उत्थान के लिए पूर्ण मनोयोग से सेवारत है।

लोक निर्माण से लोक कल्याण

श्री सिंह ने कहा लोक निर्माण से लोक निर्माण के मंत्र को चरितार्थ करते हुए बजट 2025-26 में मप्र में सड़को और पुलो के निर्माण एवं संधारण हेतु 13643 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा ग्रामीण सड़को एवं अन्य जिला मार्गो के निर्माण और उन्नयन के अन्तर्गत 2500 करोड़ का, मप्र सड़क विकास निगम (एनडीबी) के अन्तर्गत 1450 करोड़ का, मप्र सड़क विकास कार्यक्रम (एडीबी) के अंर्तगत 1315 करोड़ का, केंद्रीय सड़क निधि के अंर्तगत 1150 करोड़ का, वृहद पुलों के निर्माण के लिए 1000 करोड़ का, सड़को के सुद्रणीकरण हेतु 1000 करोड़ का, अनुरक्षण, मरम्मत हेतु 836 करोड़ का, एनयूटी के अंतर्गत 825 करोड़ का प्रावधान बजट में प्रस्तावित किया गया है।

श्री सिंह ने प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं व आवश्यकताओं के अनुरूप इस परिवर्तनकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का धन्यवाद देते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading