26.5 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – निगमायुक्त ने किया स्वच्छता के कार्यों का निरीक्षण : अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश 

Jabalpur News। भारत सरकार एवं राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संभगवार, वार्डवार चलाने के साथ-साथ स्वच्छता के लिए निर्धारित मापदण्डों जैसे सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने, संचालित एस.टी.पी. प्लांटों, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सी एण्ड डी प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट, के साथ-साथ आर.आर.आर. सेन्टर, जी.वी.पी. प्वाइंट, सी.टी.यू. प्वाइंट, बल्क वेस्ट जनरेटर, कबाड़ से कमाल आदि की व्यवस्थाओं पर भी निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव लगातार अपनी नजर बनाकर रखीं हैं। निगमायुक्त श्रीमती यादव स्वच्छता को लेकर बहुत ही सजग रहते हुए सर्वेक्षण के कार्यो को देखने लगातार वार्डो में पहुॅंच रहीं हैं और साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ अन्य कार्यो पर भी विशेष फोकस कर रही हैं।
आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के जमीनी परीक्षण के अंतिम दौर की तैयारियों का जायजा लेने एवं जमीनी हकीकत जानने अचानक संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत सिविक सेंटर स्थित आर.आर.आर. सेंटर, मालवीय चौक स्थित जी.वी.पी. पॉइंट को हटाकर बनाये गए हैंगिंग गार्डन, जी.वी.पी. पॉइंट को हटाकर बनाये गए तीन पत्ती चौक एवं सेंट नोर्वट स्कूल के समीप बने सी.टी.यू. पॉइंट, सिटी प्रोफाइल में चिन्हित बल्क वेस्ट जनरेटर कृष्णा होटल एवं नगर निगम कर्मशाला में कबाड़ से कमाल के अंतर्गत बनाये जा रहीं कलाकृति निर्माण का निरीक्षण करने पहुॅंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता टीम के निरीक्षण के पूर्व स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करें।
निरिक्षण के दौरान उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी एस.बी.एम. अभिनव मिश्रा, सहायक यंत्री भंडार देवेन्द्र चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप पटेल, स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक बिस्वारी आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में सभी सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों को मिलेगा एक लाख रुपए अनुदान, सीएम सुवेंदु अधिकारी की घोषणा

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में 280 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापेमारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading