24.2 C
Jabalpur
September 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आवारा कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण का अभियान

तेज

जबलपुर। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके काटने की शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने कुत्तों के बधियाकरण एवं एंटी रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान तेज कर दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर सोमवार 7 सितंबर को निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ा।
उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि लगातार शिकायत वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम और मां बगलामुखी सेवा समिति के डॉग कैचर्स ने शुभम नगर, बाबा टोला, शहीद अशफाक, ओमकार, कुरपा पोस्ट, गोहलपुर, पत्रकार कॉलोनी रानीताल, कस्तूरबा गांधी वार्ड, सागड़ा, त्रिपुरी, अवनी विहार, महाराणा प्रताप वार्ड, कृष्ण विहार कॉलोनी, साकेत नगर एवं मेडिकल क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की।
पकड़े गए सभी कुत्तों को सुरक्षित रूप से जबलपुर के कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र पहुंचाया गया। यहां विशेषज्ञों की निगरानी में उनका बधियाकरण किया जाएगा और रेबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज टीके लगाए जाएंगे।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ नागरिकों को कुत्तों के काटने से होने वाले संक्रमण और रेबीज के खतरे से बचाना है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतें नगर निगम तक पहुंचाएं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्रवाई की जा सके।

अन्य ख़बरें

सत्य निकेतन हादसे में मध्य प्रदेश के दो छात्रों की मौत

Newsdesk

सत्य निकेतन हादसा: आरोपी पीजी संचालक पत्नी और बेटे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

FIR के विरोध में पाटन थाने का घेराव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading