31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सनी देओल ने आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ को बताया ‘बड़ी फिल्म’, जानें क्यों

Aamir Khan, 25 मार्च। अभिनेता सनी देओल अपकमिंग प्रोजक्ट ‘लाहौर 1947’ को लेकर उत्साहित नजर आए। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर देओल ने अपनी उत्सुकता व्यक्त की। सनी देओल ने ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा कि वह लंबे समय से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है। सनी ने कहा, “मैं बड़ी फिल्में करने की उम्मीद कर रहा था और अब लाहौर 1947 के साथ यह सपना पूरा होने जा रहा है। फिल्म इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है।” आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘लाहौर 1947’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान पहली बार एक साथ आ रहे हैं। ‘लाहौर 1947’ के निर्माता आमिर खान हैं और राजकुमार संतोषी फिल्म के निर्देशक हैं।

1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस प्रोजेक्ट से जिंटा की 7 साल के ब्रेक के बाद वापसी होने जा रही है। ‘लाहौर 1947’ को 70 दिनों के एक शेड्यूल में शूट किया गया था। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि “‘लाहौर 1947’ की शूटिंग 70 दिनों के शेड्यूल के बाद पूरी हो गई है। शेड्यूल बिना किसी ब्रेक के पूरा किया गया है। शानदार अभिनेताओं को फिल्म में अपनी विशेषता के साथ काम करते देखने का अनुभव शानदार रहा है।” इस बीच, सनी देओल की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जाट’ रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी हैं।

गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘जाट’ में अपने किरदार के बारे में सनी देओल ने कहा, “इस फिल्म की यात्रा ‘गदर 2’ के दौरान शुरू हुई थी। हम सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित थे, हम एक खूबसूरत फिल्म शुरू करने वाले थे और कई निर्देशकों के साथ सलाह लेने के बाद गोपी फिल्म करने के लिए सहमत हो गए। हम गोवा में मिले और उन्होंने कहा कि वे फिल्म का निर्देशन करेंगे।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading