23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले

Uttrakhand news – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप बताया, जिससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे सकें।

हरिद्वार जिले में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है। बहादराबाद ब्लॉक में गाजीवाली का नाम अब आर्य नगर और चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर किया गया है। इसके अलावा, नारसन ब्लॉक में मोहमदपुर जट का नाम अब मोहनपुर जट और खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर रखा गया है। खानपुर ब्लॉक में इदरीशपुर का नाम नंदपुर और खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर कर दिया गया है। रुड़की ब्लॉक में अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर रखा गया है।

देहरादून जिले में भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मियांवाला का नाम अब रामजीवाला किया गया है। विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरी नगर कर दिया गया है, जबकि चांदपुर खुर्द का नाम अब पृथ्वीराज नगर किया गया है। सहसपुर ब्लॉक में अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर दक्ष नगर रखा गया है।

नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग कर दिया गया है। वहीं, उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी रखा गया

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading