26.5 C
Jabalpur
September 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – सतना में ज्वेलरी शॉप में ठगी करने वाले जबलपुर में गिरफ्तार

Jabalpur News। सतना की ज्वेलरी शॉप में ठगी करने वाले आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने रांझी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पूर्व में जबलपुर के लार्डगंज में भी इसी तरह की ठगी की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते थे। उनका तरीका था कि वे असली सोना लेकर बदले में नकली सोना दुकानदार को थमा देते थे और फरार हो जाते थे। फिलहाल रांझी पुलिस और सतना पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और किन-किन शहरों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

अन्य ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में सभी सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों को मिलेगा एक लाख रुपए अनुदान, सीएम सुवेंदु अधिकारी की घोषणा

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में 280 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापेमारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading