23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने साझा की अपने ‘बचपन की यादें’, पापा दिखे साथ

Mrunal Thakur, 2 अप्रैल। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ ‘यादें’ पोस्ट कीं। इनमें वो अपने पिता उदयसिंह बी. ठाकुर के साथ दिख रही हैं। मृणाल ठाकुर ने झूले पर बैठे हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके पापा पास खड़े दिखे। इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए मृणाल ने कैप्शन में लिखा, “बचपन की यादें! लव यू पापा।” उन्होंने वीडियो में आतिफ असलम का गाना ‘मेरी कहानी’ को भी साझा किया। मृणाल अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके रिश्ते की खूबसूरती दिखती है। पिता से उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग नेटिजन्स को पसंद भी खूब आती है। पिछले साल अपने पिता के जन्मदिन पर ‘सुपर 30’ की अभिनेत्री ने एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें परिवार का ‘स्टार’ बताया था। मृणाल ने लिखा, “पापा, आप मेरी दुनिया हैं, मेरी प्रेरणा हैं, मेरी ताकत हैं, मेरी खुशी का स्रोत हैं और मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं। मैं चाहती हूं कि हर पिता आपके जैसे शानदार और अद्भुत हों। आपने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मुझे अपना सबसे अच्छा रूप बनने के लिए प्रेरित किया। मैं आपके साथ के लिए आपकी आभारी रहूंगी, लेकिन हां कभी भी ये पर्याप्त नहीं होगा… इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कोशिश करना बंद कर दूंगी। पापा आप जैसे हैं, उसके लिए धन्यवाद। आप सच में हमारे परिवार के स्टार हैं। जन्मदिन मुबारक हो पापा।” वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें, तो मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म “डकैत” की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अदिवी सेश के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगी। मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म में अनुराग कश्यप भी एक अहम भूमिका में हैं। शनील देव द्वारा निर्देशित और सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित इस फिल्म को सुनील नारंग ने सह-निर्मित किया है और इसे अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। डकैत के अलावा, मृणाल 2012 की हिट फिल्म “सन ऑफ सरदार” के बहुप्रतीक्षित सीक्वल “सन ऑफ सरदार 2” में भी दिखेंगी।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading