38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी के अयोध्या में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या

अयोध्या, 12 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को एक पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। तीन साल के बेटे का गला दबाकर उसे भी मार डाला। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर ने बताया कि नगर कोतवाली में हत्या की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया देखने और उसके बड़े बेटे के बयान के अनुसार लगता है कि रात में माता-पिता का आपस में झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी को बांके से वार करके मार दिया। पति भाग गया है। उसका पता चल गया है। उसके लिए दो टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। यह लोग असम के रहने वाले थे।

पिछले आठ माह से रहकर काम कर रहे थे। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि झगड़ा होते देख वह पास स्थित दूसरे घर में चला गया। शनिवार को जब वह घर आया तो उसकी मां का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही उसके छोटे भाई की लाश पड़ी थी। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग यहां पर झुग्गी बनाकर रहते हैं। ये लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं। घटना के बाद पुलिस अब सभी परिवारों की जांच-पड़ताल में जुट गई है। इन लोगों के साथ अगल-बगल और भी लोग झुग्गी बनाकर रहते हैं। वे यही कबाड़ बीनने का काम करते हैं। ये लोग कहीं बाहर से आते हैं। इनकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

रामपुर में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने छह वकीलों की सेवा समाप्त की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading