31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मथुरा में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक की मांग, मुख्यमंत्री को पत्र

मथुरा, 13 अप्रैल – श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में कार्यरत महिलाओं को स्पर्श करते हैं और बाद में उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दिनेश फलाहारी ने कहा कि कई मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में हेयर कटिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर काम करते हैं और धीरे-धीरे महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद ये युवक लड़कियों को भगाकर कोर्ट मैरिज करते हैं और फिर अन्य शहरों में ले जाकर बेच देते हैं। फलाहारी का कहना है कि इन युवकों को मुस्लिम संगठनों से आर्थिक सहायता भी मिलती है। उन्होंने ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो मुस्लिम युवकों को महिला ग्राहकों के साथ काम करने की अनुमति देते हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे देशभर में हो रही घटनाओं का हिस्सा है। राम की दासी युगेश्वरी देवी जी ने भी इस विषय पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले ये युवक स्कूलों के बाहर देखे जाते थे, लेकिन अब उन्होंने स्थान बदलकर ब्यूटी पार्लरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने भी मांग की है कि अगर श्रृंगार आवश्यक है तो केवल सनातनी हिन्दू युवकों से ही करवाया जाएं और मांसाहारी मुस्लिम युवकों से दूरी बनाई जाए। उन्होंने हिंदू समाज से ऐसे ब्यूटी पार्लरों का बहिष्कार करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि यूपी में लव जिहाद की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें कई लड़कियों की जान तक जा चुकी हैं। यही वजह है कि सीएम योगी को पत्र लिखा गया है।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading