32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हरदीप सिंह पुरी ने की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की तारीफ, कहा- सच्चाई की गरज और वीरता की ताकत अब आएगी जनता के सामने

नई दिल्ली, 15 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर उत्साह जताया है। यह फिल्म 13 अप्रैल 1919 के जालियांवाला बाग नरसंहार से जुड़े अनकहे सत्य और वकील सी. शंकरन नायर की न्याय की लड़ाई की कहानी को पर्दे पर लाने जा रही है। पुरी ने अभिनेता अक्षय कुमार, आर. माधवन और फिल्म के निर्माता अमरप्रीत पाल सिंह बिंद्रा के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी एक्स पर साझा की, जिसने प्रशंसकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सच्चाई की गरज और वीरता की ताकत अब जनता के सामने आएगी।

जलियांवाला बाग नरसंहार से जुड़ा सी. शंकरन नायर का वो कोर्ट केस जिसके बारे में कभी बताया नहीं गया। एक ऐसे भारतीय देश प्रेमी और नायक की कहानी जिसने जनरल डायर के झूठ का पर्दाफाश करके भारत के स्वतंत्रता संग्राम का रुख मोड़ दिया।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अब तक अनकही कहानी आखिरकार सिनेमाघरों में आएगी। ‘केसरी चैप्टर 2’ में देश उस गहन अदालती लड़ाई को देखने के लिए बेकरार है, जो साम्राज्य के झूठ को बेनकाब करेगी और 1919 में जालियांवाला बाग में निहत्थे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के सबसे भयावह नरसंहार के पीछे की साजिश को उजागर करेगी।”

उन्होंने कहा, “लक्ष्मी और मैंने खुशी-खुशी अभिनेता अक्षय कुमार, आर. माधवन, ‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माता अमरप्रीत पाल सिंह बिंद्रा और अन्य लोगों का स्वागत किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं और माधवन उनके खिलाफ भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी।” बता दें कि ‘केसरी चैप्टर 2’ वकील शंकरन नायर के परपोते रघु पलात और उनकी पत्नी पुष्पा पलात की लिखी पुस्तक ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading