June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ऑल-टाइम हाई पर सोना, पहली बार 1,00,000 रुपये पहुंची कीमत

Gold Price Today, 22 अप्रैल। सोना ने मंगलवार को नया ऑल-टाइम हाई बनाया और पहली बार कीमत 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 96,670 रुपये था, जो दिखाता है कि बीते 24 घंटे में सोने की कीमत में 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट्स 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह फेड रेट कट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच मतभेद होना है। वहीं, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। सोने का भाव 3,480 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जो सोने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह का कहा, “सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर होने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूएस फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बीच फेड ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ता मतभेद है। इसके अतिरिक्त, डॉलर में कमजोरी और यूएस-चीन व्यापार युद्ध के कारण अनिश्चितताएं अन्य महत्वपूर्ण कारण हैं जिन्होंने सोने की कीमत को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।” शाह ने आगे कहा, “सोने की कीमत ऊपर की ओर बढ़ रही है, डॉलर में गिरावट से अन्य करेंसी में सोना सस्ता हो जाएगा, जिससे मांग-कीमत में संतुलन बना रहेगा।, हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 26 के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,600 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाएगी।”

अन्य ख़बरें

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Newsdesk

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

Newsdesk

एयर फोर्स एकेडमी में पासिंग आउट परेड, राजनाथ सिंह ट्रेनीज को देंगे ‘प्रेसिडेंट कमीशन’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading