22.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संविधान बचाओ का नाटक करने वालों ने ही संविधान का गला घोंटा : सीपी जोशी

जयपुर, 29 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संविधान बचाओ रैली में दिए गए बयानों पर सोमवार को राजस्थान भाजपा नेता सीपी जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह बेहद विडंबना है कि वे नेता आज देशभक्ति और संविधान की बातें कर रहे हैं, जो कभी ऐसे लोगों के साथ खड़े थे जिन्होंने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाए। जोशी ने खड़गे के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भारत की सेना का अपमान किया, वे आज एकता और देशप्रेम की बातें कर रहे हैं। सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अतीत में विदेशी धरती पर जाकर देश को बदनाम किया है और बार-बार देश को धार्मिक आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यकों के बीच दीवार खड़ी की और कहा कि देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों का पहला हक है। उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने कांग्रेस पर से विश्वास हटा लिया है, तब ये नेता नैतिकता की दुहाई देकर अपनी डूबती नाव को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जोशी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की अपेक्षा जताई थी। उन्होंने कहा कि जब देश पर संकट आता है, तो प्रधानमंत्री और सरकार सक्रिय होती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी केवल बयानबाजी तक सीमित रह जाती है।

उन्होंने खड़गे की बातों को “संविधान बचाओ का नाटक” बताते हुए कहा कि संविधान का सबसे अध‍िक गला कांग्रेस ने ही घोंटा है। सीपी जोशी ने याद दिलाया कि देश में आपातकाल किसने लगाया था, किसने निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया, और किसने संसद में पेश चुके बिल को फाड़कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी उन्हीं बातों को लेकर जनता के सामने नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है, जिनका उल्लंघन वह खुद करती रही है। उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस को यह बात समझ लेनी चाहिए कि देश की जनता अब सब जान चुकी है और उसे धोखा नहीं दिया जा सकता।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading