23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिक

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज, 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर परिसर

रुद्रप्रयाग, 1 मई। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चारधाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाट खोलने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।

ऋषिकेश और गुजरात से आई पुष्प समिति ने मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया है, जिसका भव्य रूप देखने लायक है। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है। जिला प्रशासन ने कपाट खोलने से पहले हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। यहां सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं का खास ख्याल रखा गया है, ताकि केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले केदारघाटी पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की तारीफ की। एक श्रद्धालु ने कहा कि केदारनाथ आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने मंदिर में अच्छे इंतजाम किए हैं और साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा गया है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि मुझे हर साल बाबा के कपाट खुलने का इंतजार रहता है और इस बार भी मैं मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहा हूं। इस बार यहां अच्छे इंतजाम किए गए हैं, जो देखने लायक हैं। ऋषिकेश पुष्प सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि हम यहां केदारनाथ मंदिर को सजा रहे हैं, जिसमें 108 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी उत्साह का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले महीनों में लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा करेंगे।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading