38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के 27 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 666 हुई

जम्मू, 2 मई| जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस के 27 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 666 हो गई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट में 27 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिनमें जम्मू संभाग के 2 मामले और कश्मीर संभाग के 25 मामले शामिल हैं।

इसके साथ, जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस रोगियों की कुल संख्या 666 हो गई है। इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 254 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या अब 404 है, जिनमें से 396 कश्मीर संभाग में हैं जबकि जम्मू संभाग में केवल 8 मामले हैं।

अन्य ख़बरें

सदर गैरिसन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Newsdesk

करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

Newsdesk

‘पूरा विश्व और देश एक-दूसरे से जुड़ा रहा, यही योग की ताकत’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading