32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हैदराबाद में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Hyderabad news latest news – हैदराबाद के अफज़लगंज क्षेत्र में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें दमकल कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह आग सिद्धी अंबर बाजार के व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित गोल मस्जिद के पास एक बहुमंजिला इमारत में लगी। दमकल विभाग को स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक डिस्पोजेबल सामग्री रखी गई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। जब आग तीसरी मंजिल तक पहुंची तो वहां रहने वाले एक परिवार ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

दमकल विभाग ने क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल से दो बच्चों, एक बुजुर्ग महिला सहित कुल नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना के दौरान इमारत से उठे घने धुएं ने आसपास के पूरे इलाके को ढक लिया, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सीढ़ियों में धुआं भर जाने के कारण दमकलकर्मियों को खिड़कियों से पानी डालने और बचाव कार्य के लिए सीढ़ियों और क्रेनों का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस के अनुसार आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई और दूसरी मंजिल तक फैल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ हो सकता है।

इस बीच हैदराबाद के बाहरी क्षेत्र मेडचल मल्काजगिरी जिले में गुरुवार को एक निजी बस में आग लगने की दूसरी घटना भी सामने आई। यह घटना हैदराबाद-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। गनीमत रही कि आग लगने के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

बस बंडा मायलारम से कोम्पल्ली की ओर जा रही थी, जब अचानक आग लग गई। सतर्क ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और कंडक्टर के साथ बाहर कूदकर जान बचाई।

अन्य ख़बरें

शादी की जिद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका,

Newsdesk

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर हंगामा, विरोध के बीच जेएमआई ने सभी क्लासेज की ऑनलाइन

Newsdesk

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading