33.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
खेल

बेंगलुरु भगदड़: विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज

बेंगलुरु, 07 जून। एम  चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ के मामले में भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सदस्य विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।


यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है।

जवाब में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

गुरूवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। स्टेडियम के अंदर समारोह चल रहा था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गए।

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को फ्रेंचाइजी के मार्केटिंग हेड सहित चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया, जो केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने किरण कुमार (वरिष्ठ इवेंट मैनेजर) और सुनील मैथ्यू (उपाध्यक्ष – व्यवसाय मामले) को भी गिरफ्तार किया, जो डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे, जो विजय समारोह की प्रभारी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है।

अन्य ख़बरें

दूसरा टेस्ट: मैट हेनरी ने चटकाए कुल 11 विकेट, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज में बराबरी

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, अय्यर उपकप्तान, बुमराह की वापसी

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading