26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘द ट्रेटर्स’ में अंशुला कपूर की एंट्री से खुश अर्जुन कपूर, कहा- ‘तुम अपनी राह खुद बना रही हो’

मुंबई, 14 जून। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं, में एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी नजर आ रही हैं। इस पर अर्जुन ने कहा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व है। शो से वह खुद को और बेहतर तरीके से जान और समझ पा रही हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उनकी बहन अंशुला टीवी के सामने बैठी नजर आ रही हैं और टीवी पर उनका शो ‘द ट्रेटर्स’ चल रहा है।

अंशुला की इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “वह अपनी खुद की राह बना रही है… यह शो उसकी इस यात्रा का एक पड़ाव है, जिसमें वह खुद को जान रही है कि वह कौन है और क्या बनना चाहती है। बहुत बढ़िया। मुझे तुम पर गर्व है और मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।”

‘द ट्रेटर्स’ में कई जाने-माने लोग हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा मखीजा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्हवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, पूरब झा, रफ्तार, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं।

इस शो में कई कंटेस्टेंट ‘इनोसेंट’ हैं, जिन्हें ‘ट्रेटर्स’ की पहचान करनी होती है।

यह शो प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हो चुका है, जिसका निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस और ऑल 3 मीडिया इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से मिलकर किया है। यह शो आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी पुरस्कार विजेता फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर को पिछली बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं।

फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया। वहीं, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने मिलकर पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading