25.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी

चेन्नई,20 जून।तमिलनाडु के चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान में 68 यात्री सवार थे।
इंडिगो की उड़ान ने शुक्रवार सुबह करीब 7:55 बजे चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मदुरै के लिए उड़ान भरी थी। हवा में 30 मिनट तक रहने के बाद चालक दल को तकनीकी खराबी का पता चला।
इसके बाद विमान को वापस चेन्नई लाने का फैसला लिया गया।
चेन्नई हवाई अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया है। विमान उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
हवाईअड्डा प्राधिकारियों की ओर से पुष्टि की कि प्रभावित यात्रियों को समायोजित करने और मदुरै तक यात्रा जारी रखने के लिए तुरंत एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई है।
अभी इंडिगो की ओर से कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले भी इंडिगो की अन्य उड़ान तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान भरने के बाद लौट चुकी हैं।
इससे पहले 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे वहां उतरने से कुछ समय पहले वापस मोड़ लिया गया था।
17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान 6ई-2706 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसकी नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई थी।
16 जून को गोवा-लखनऊ इंडिगो 6ई6811 उड़ान को खतरनाक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

जबलपुर में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, खोवा-दूध से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए

Newsdesk

गुना जिला अस्पताल के नल से भरी बोतल में मिला सांप का बच्चा, पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Newsdesk

रीवा के सरकारी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, दो नर्स निलंबित, जांच समिति गठित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading