32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कनाडाई मेयर की मांग, ‘लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करे सरकार’

नई दिल्ली, 26 जून। कनाडा के सरे शहर की मेयर ब्रेंडा लॉक ने संघीय सरकार से अपील की है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करे। उन्होंने उन सभी आपराधिक गिरोहों को भी आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है, जो दक्षिण एशियाई मूल के कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाकर जबरन वसूली और हिंसा में शामिल हैं।

कनाडाई मीडिया के अनुसार, मेयर ब्रेंडा लॉक ने कहा कि बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करने से कानून प्रवर्तन एजेंसियों को संगठित अपराध के नेटवर्क से लड़ने और स्थानीय नागरिकों व व्यवसायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। लॉक ने हाल के महीनों में बिश्नोई गिरोह द्वारा कथित तौर पर कराई गई हत्याओं, जबरन वसूली और गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये केवल आपराधिक घटनाएं नहीं हैं, बल्कि “आर्थिक आतंकवाद” के दायरे में आती हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कनाडाई प्रशासन की ओर से बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग उठी है। कुछ दिन पहले ब्रैम्पटन शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन, डिप्टी मेयर हरकीरत सिंह और कई अन्य काउंसिलर्स ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और पब्लिक सेफ्टी मंत्री को पत्र लिखकर इसी तरह की मांग की थी। लॉरेंस बिश्नोई एक कुख्यात गैंगस्टर है और फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में रहते हुए भी वह अपने गिरोह के जरिए कई अपराधों को अंजाम देता रहा है।

कनाडाई सरकार का आरोप है कि बिश्नोई गिरोह ने कनाडा में गैंग वॉर, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों को हवा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिश्नोई का प्रमुख साथी गोल्डी बराड़ अब उससे नाराज है और दोनों के बीच दूरी आ गई है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अपराध जगत में कुख्याति पाई थी। पिछले साल उसने कथित रूप से पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर भी फायरिंग कराई थी।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading