23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु स्लाइड जोन में फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु स्लाइड जोन में फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग, 3 जुलाई। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंस गए, जिन्हें अब रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल, भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के पास स्थित स्लाइड जोन में अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया, जिससे केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान तुरंत हरकत में आए।

एसडीआरएफ की टीम ने श्रद्धालुओं तक सुरक्षित रास्ता बनाकर उन्हें सकुशल स्लाइड जोन से बाहर निकाला। ये सभी यात्रा देर रात 10 बजे से स्लाइड जोन में फंसे हुए थे। एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं को तत्काल राहत पहुंचा दी है, लेकिन रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ लगातार सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है। इससे पहले, रविवार को भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।

लोगों की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, एक दिन बाद सोमवार को ही यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया था। बीते दिनों गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया था कि वे जहां हैं, वहीं रहें और स्थिति में सुधार होने तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने से बचें। संबंधित जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बचाव और राहत दल सक्रिय कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई जगह मार्ग अवरुद्ध हैं। चार धाम यात्रा करने आए श्रद्धालुओं को मौसम संबंधी जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने भी लोगों को बारिश के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading