26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारत बनाम इंग्लैंड : सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगी भारत की शेरनियां

नई दिल्ली, 19 जुलाई  । भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच चार विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा।

क्रांति गौड़ इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दो विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। इनके अलावा भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, स्मृति मंधाना और श्री चरणी से खासा उम्मीदें होंगी।

हालांकि, भारत को सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स और चार्ली डीन के खिलाफ रणनीति बनाकर उतरना होगा, जो पहले वनडे में शानदार खेल दिखा चुकी हैं।



लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। हालांकि, यहां स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। रात में ओस पड़ने की संभावना के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।



मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को लॉर्ड्स में मैच के दौरान बारिश की आशंका है। बारिश के चलते मैच को रोकना भी पड़ सकता है।



भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।



टीम इंडिया ने साउथैम्प्टन में खेले गए पहले वनडे मैच को चार विकेट से जीता था। इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती मुकाबले में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदें शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।



इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज, वनडे वर्ल्ड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 22 जुलाई को खेला जाना है।



भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसबनीस, यास्तिका भाटिया, सयाली सतघरे।



इंग्लैंड : टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (डब्ल्यू), एम्मा लैंब, नेट साइवर-ब्रंट (सी), सोफिया डंकले, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, मैया बाउचियर, एम अर्लॉट, एलिस कैप्सी।


अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading