25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कर्नाटक : रायचूर में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत, फूड प्वाइजनिंग का अंदेशा

Karnataka News – कर्नाटक के रायचूर जिले में विषाक्‍त खाना खाने से एक परिवार के छह सदस्यों में से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन का इलाज चल रहा है। मौत की सही वजह फोरेंसिक जांच और मृतक के पोस्टमॉर्टम परीक्षण के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक, जिले के सिरवारा तालुका के के. थिम्मापुरा गांव के एक परिवार में पति रमेश, उनकी पत्नी पद्मा, नागम्मा, दीपा, कृष्णा और एक बेटी रहती थी।

परिवार ने रात के समय खाना खाया और सो गए। सुबह जब सभी जगे तो सबकी तबीयत खराब हो गई, उन सबके पेट में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लिंगसुगुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। उस समय, पिता रमेश (38) और बेटी नागरत्ना (8) की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं पत्‍नी पद्मा, दीपा, कृष्णा और एक बेटी को इलाज के लिए रायचूर के रिम्स अस्पताल भेजा गया। दीपा की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी पद्मा, कृष्णा और एक बच्चे का इलाज चल रहा है और उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो रहा है। संदेह है कि तीनों की मृत्यु जहरीला खाना खाने से हुई है।

मौत का सही कारण बेल्लारी फोरेंसिक लैब से आने वाली रिपोर्ट और मृतक के पोस्टमॉर्टम परीक्षण के बाद पता चलेगा। रिम्स के जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विजयशंकर ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को संभवतः फूड प्‍वॉइजनिंग हुई होगी। पिता और बेटी की मौत लिंगसुगुर सरकारी अस्पताल में हुई, जबकि दूसरी बेटी दीपा की एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाकी दो बच्चों और मां का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगी।

अन्य ख़बरें

अमरकंटक में गूंजा गीता का संदेश, घर-घर गीता पहुंचाने का लिया संकल्प

Newsdesk

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कॉपर वायर और पुराने वाहन पार्ट्स जब्त

Newsdesk

सड़क-बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, 5 नवंबर को होगी बैठक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading