18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

12वें BRICS संसदीय मंच में सांसद भारती पारधी ने किया भारत का प्रतिनिधित

सी टाइम्स न्यूज बालाघाट
          बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने नई दिल्ली में आयोजित 12वें BRICS संसदीय मंच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्होंने वियतनाम की नेशनल असेंबली की सदस्य एवं वियतनामी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख डॉ. थाई क्विन्ह माई डुंग का आत्मीय स्वागत किया। इस सहभागिता को भारत और वियतनाम के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा संसदीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
           सांसद भारती पारधी ने भारत और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक मैत्री, पारस्परिक विश्वास और रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संसदीय कूटनीति विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए साझा वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
           उन्होंने कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध साझा सभ्यतागत मूल्यों, ऐतिहासिक सांस्कृतिक संपर्कों तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। BRICS संसदीय मंच जैसे बहुपक्षीय आयोजन विभिन्न देशों की संसदों को आर्थिक विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं।
             सांसद पारधी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन भारत और वियतनाम के बीच संसदीय सहयोग, संस्थागत सहभागिता और जन-जन के पारस्परिक संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि संसदीय कूटनीति विभिन्न राष्ट्रों के बीच विश्वास निर्माण, साझा हितों की समझ और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है।
         12वें BRICS संसदीय मंच में सांसद भारती पारधी की सहभागिता और वियतनामी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख का स्वागत भारत-वियतनाम के मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रगाढ़ बनाने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संसदीय संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment