23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़: 8 की मौत, 30 घायल

Mansa Devi Stampede News – 28 जुलाई — उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह हादसा श्रावण मास के दौरान भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर में हुआ, जब हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 9 बजे, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) को मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ की सूचना मिली। इसके बाद SEOC ने तुरंत जिला आपातकालीन संचालन से संपर्क स्थापित किया।

हरिद्वार जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में भगदड़ की घटना में 8 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हुए।

मृतकों में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • आरुष (12), बरेली, यूपी

  • विक्की (18), रामपुर, यूपी

  • विशाल (19), रामपुर, यूपी

  • विपिन सैनी (18), काशीपुर, उत्तराखंड

  • वकील (43), बाराबंकी, यूपी

  • राम भरोसे (65) और शांति देवी (60), बदायूं, यूपी

  • शकलदेव (18), अररिया, बिहार

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में घायल व्यक्तियों की संख्या और नामों में कुछ अंतर था, क्योंकि कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी और वे अपने घर लौट गए, जिससे वे घायल सूची में शामिल नहीं हो सके।

विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जिला प्रशासन स्तर पर विस्तृत जांच के बाद घायलों की संशोधित सूची जारी की जा रही है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस, राजस्व विभाग, NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्स ऋषिकेश और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और चंडीगढ़ के श्रद्धालु शामिल हैं। कुछ का इलाज हरिद्वार के अस्पतालों में चल रहा है और कुछ को एम्स ऋषिकेश स्थानांतरित किया गया है।

घायलों में शामिल प्रमुख नाम:

  • कुलदीप कुमार प्रजापति (33) और आरती (32), कानपुर

  • रीना दास (37), पश्चिम बंगाल

  • ज्ञानती देवी (40), छपरा, बिहार

  • गायत्री (22), फरीदाबाद, हरियाणा

  • अजय (19), चंडीगढ़

  • आराधना (6) और विनोद शाह (35), भागलपुर, बिहार

  • निर्मला (28) और सौम्या (5), बरेली, यूपी

  • इंदर (60), पानीपत, हरियाणा

  • शीतल (17) और अर्जुन (25), रामपुर और मुरादाबाद, यूपी

  • कृति (6) और रोहित (22), बिहार और मैनपुरी, यूपी

  • अनुज (20), मुरादाबाद, यूपी

  • एकाशी (4) और दीक्षा (35), रामपुर, यूपी

  • रोशन (45), अमरोहा, यूपी

  • कविता (23), बरेली, यूपी

  • मीरा (28), मुरादाबाद, यूपी

  • राजकुमार (14), काजल (24), विशाल (21), और मनोज (30), यूपी और बिहार

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading