July 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मौलाना पति पर एसिड पिलाकर गर्भवती महिला की हत्या का गंभीर आरोप

Chhatishgarh News – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक हिंसा की शिकार एक गर्भवती महिला को उसके पति ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

महिला के परिवार वालों के अनुसार, 35 वर्षीय सलमा की शादी के दो साल बाद से ही उसे दहेज और अन्य कारणों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आए दिन मारपीट होती थी और पति का व्यवहार हिंसक होता जा रहा था।

परिजनों का आरोप है कि सलमा के पति, कारी बशीर, जो एक मौलाना है, ने 12 जुलाई की रात अपनी गर्भवती पत्नी को एसिड पिलाकर मार डाला।

यह पूरी घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद मौलाना ने शव को अपने पैतृक गांव मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) ले जाकर गुपचुप तरीके से दफना दिया।

अस्पताल ने सलमा की मौत का कारण मानसिक बीमारी बताया, लेकिन परिजनों को शक हुआ, क्योंकि घटना की रात उनकी 8 साल की बेटी ने पड़ोसियों को बताया कि घर में फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी।

इसके बाद मृतका के परिवार ने कलेक्टर से शिकायत की। परिजनों की मांग पर 26 जुलाई को मिर्जापुर में सलमा की कब्र खोदकर शव निकाला गया, और तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सलमा के मुंह में एसिड डाला गया था और शरीर पर चार गंभीर चोटों के निशान थे। रिपोर्ट से साफ है कि पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर एसिड पिलाकर उसकी हत्या की गई।

फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि मौलाना के किसी दूसरी महिला से संबंध थे, जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी।

बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई रागीब ने बताया कि एसिड से जलने की पुष्टि खुद डॉक्टरों ने मौके पर की। शव से बिसरा संरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading