35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – विद्यार्थियों के लिए अब स्कूलों में बनेगा आधार कार्ड, 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष अभियान

Jabalpur News Today। मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने की सुविधा अब सीधे स्कूलों में उपलब्ध कराएगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र और यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के समन्वय से 18 अगस्त से विशेष अभियान “विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार” शुरू किया जा रहा है।

पहले चरण में प्रदेश के 40 जिलों के सरकारी स्कूलों में आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर आयोजित होंगे, जो एक से दो माह तक चलेंगे। शेष 15 जिलों में यह अभियान सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कराना है, जिसमें उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों का स्कैन और फोटो अपडेट किया जाएगा।

नियमों के अनुसार पहला एमबीयू 5 से 7 वर्ष की उम्र के बीच नि:शुल्क होगा। दूसरा अनिवार्य अपडेट 15 वर्ष की आयु में कराना होगा, जो 17 वर्ष तक नि:शुल्क रहेगा। 17 वर्ष से अधिक होने पर शुल्क लगेगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, अपडेटेड आधार कार्ड स्कूल प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) जैसी योजनाओं के लिए आवश्यक है। शिविरों में नाम सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

इस अभियान से विद्यार्थियों को डिजिटल सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनका आधार स्कोरकार्ड, मार्कशीट, डिग्री व अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़ सकेगा। सरकार ने सभी विद्यार्थियों की आधार आईडी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है और जिला प्रशासन को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं

अन्य ख़बरें

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

Newsdesk

सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, कुएं में पिकअप वैन गिरने से आठ की मौत, सीएम फडणवीस ने जताया दुख

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading