21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म अभिनेता गोविंदा को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुंबई, 12 नवंबर। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत काफी बिगड़ने से उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ने दी है। उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने आईएएनएस को बताया, “गोविंदा घर पर अचानक बेहोश हो गए थे।

हालात गंभीर देखते हुए हमने उन्हें फौरन अस्पताल भर्ती करवाया। अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत पर पूरी नजर रखी जा रही है।” तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती गोविंदा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे। इससे पहले, गोविंदा मंगलवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिनेता स्वास्थ्य समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पिछले साल 1 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 4:45 बजे एक हादसे में भी गोविंदा जख्मी हो गए थे। यह तब हुआ जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई और उनके पैर में जाकर लगी। तब गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके मैनेजर के मुताबिक, गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी के अंदर रख रहे थे। इसी दौरान वह उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई।

गोविंदा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तीन दिन इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा उनके साथ थीं। फिलहाल डॉक्टर गोविंदा की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं मांग रहे हैं। गोविंदा के चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी तबीयत जल्द ठीक हो और वे फिर से पर्दे पर अपनी पुरानी वाली हंसी बिखेरते नजर आएं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading