July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झोलाछाप की अवैध क्लीनिक सील, नायब तहसीलदार करंजिया श्री शैलेष गौर की सख्त कार्यवाही

डिंडौरी :
जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को नायब तहसीलदार करंजिया श्री शैलेष गौर द्वारा जनपद करंजिया अंतर्गत ग्राम रूसा रैयत स्थित बचावल प्राथमिक उपचार केंद्र (कला रैयत) का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त केंद्र पर मरीजों का एलोपैथिक दवाओं से उपचार किया जा रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्राथमिक उपचार केंद्र का अवैध संचालन इतवारी लाल पिता पुलऊ लाल, निवासी बचावल द्वारा किया जा रहा है। मौके पर एलोपैथिक दवाइयाँ भी बरामद की गईं।

नायब तहसीलदार श्री शैलेष गौर द्वारा डॉक्टर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध क्लीनिक को सील कर बंद कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के वि रुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 229 वारंट तामील, 29 शराब तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

शराब के नशे में कछपुरा ब्रिज पर डिवाइडर से टकराई कार, बड़ा हादसा टला

Newsdesk

रथ वापसी में उमड़ा जनसैलाब, प्रभु की विदाई पर नम हुईं श्रद्धालुओं की आँखें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading