July 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में यूसीसी विधायक पारित होने पर मुख्यमंत्री का इंदौर में जोरदार स्वागत

इंदौर,  मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है जहां यूसीसी विधेयक पारित हो गया है। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार ने इस विधेयक को पेश किया और वह ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे तो वहां विभिन्न धर्म से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की आज जयंती है। हम सबका सौभाग्य है कि चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाई और एक ऐसे देश की कल्पना की जो सबको समान अवसर दे, समान दृष्टि से देखे। एक समान कानून के अंदर सबको जीवन-यापन का अधिकार है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज वो सारे काम हो रहे हैं, जिन कामों के लिए हमारे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी का सूरज दिखाया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अभी यहां सभी धर्मों के लोगों ने यूसीसी का समर्थन करते हुए राज्य सरकार का अभिनंदन किया। यूसीसी के लिए हमने साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क किया। इसके समर्थन में 10 लाख सुझाव आए। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश उन बड़े राज्यों में शामिल होगा,

 

अन्य ख़बरें

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, अवैध वसूली करने वाले किसी भी अधिकारी को नहीं बख्शा जाएगा : सीएम सुवेंदु

Newsdesk

बरनाला में लाठीचार्ज के खिलाफ हड़ताल पर पंजाब के 25 हजार सफाई कर्मचारी, शहरों में गहरा सकता है कचरा संकट

Newsdesk

राहुल गांधी ने नीट विवाद पर पीएम मोदी के वीडियो की आलोचना की, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading