29.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौके पर मृत्यु*

*
*कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार एवं कार जप्त*

अनूपपुर।अनूपपुर पत्रकार के द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन को मोबाईल फोन पर सूचना दी गई कि अनूपपुर से अमरकंटक रोड पर ग्राम बैरीबांध के पास कार की टक्कर से हुई दुर्घटना में मोटर सायकल सवार की मौके पर मृत्यु हो गई है।  सूचना पर तत्काल टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक संजय सिहं के द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में मृत मोटरसाइकिल चालक मनेश्वर दास पटेल पिता रामभजन पटेल उम्र करीब 26 साल निवासी दुलहरा अनूपपुर के शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर से आरोपी कार टाटा किगर क्रमांक MP65C5208 के चालक रानू प्रसाद पनिका पिता नत्थू प्रसाद पनिका उम्र 26 साल निवासी पटौराटोला अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर थाना भेजा गया एवं संबंधित छतिग्रस्त कार को भी जप्त किया जाकर पुलिस थाना भेजा गया। आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 25/26 धारा 106(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अन्य ख़बरें

बच्चों की पढ़ाई में सुविधा बढ़ाने छात्र मित्र संस्था ने 20 डेस्क-बेंच प्रदान कीं

Newsdesk

48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुरानी प्रेम संबंध की बात पर हुआ विवाद, बेल्ट से गला दबाकर युवक की हत्या

Newsdesk

सामाजिक धार्मिक कार्यों हेतु सभी को 3 T अर्थात टाइम, टेलेंट,ट्रेजरी देनी चाहिए-डॉ. चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading