April 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

पनागर में महिला की गला दबाकर हत्या, नहर किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। जबलपुर में एक बार फिर महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडिया बाइपास के पास सोमवार दोपहर नहर किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में मृतका की पहचान सुलोचना बाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुंडम की रहने वाली बताई जा रही है। शव के गले में नाखून के निशान मिलने से प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नागपुर–रीवा बाइपास से करीब 250 मीटर दूर नहर किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर महिला के गले पर स्पष्ट चोट और नाखून के निशान पाए गए, जिससे यह प्रतीत होता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।

मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वह कुंडम का रहने वाला है और कुछ माह पहले पत्नी सुलोचना बाई तथा उसके माता-पिता के साथ पनागर बाइपास के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करने के लिए आकर रहने लगा था। शनिवार शाम सुलोचना बाई बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

टीआई विपिन ताम्रकार के अनुसार, जहां मृतका परिवार के साथ रहती थी, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर नहर किनारे उसका शव मिला है। गले पर मिले निशानों से यह संकेत मिल रहा है कि किसी विवाद के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छता अभियान, नगर निगम की पहल से चमक उठीं शहर की गलियां और बैक-लेन

Newsdesk

शहर की सुरक्षा और सेहत से समझौता नहीं अवैध ब्रेड फैक्ट्री पर निगम की नजर

Newsdesk

नागरिकों को राहत प्रदान करने आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान तेज, एक दिन में 31 कुत्तों का रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading