सिवनी,- ग्राम पंचायत अहरवाडा, विकासखण्ड केवलारी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था न्यू प्रगति शील समिति चरगांव के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला एवं ब्लॉक समन्वयक श्री अशोक बेंद्रे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम अहरवाडा सहजपुरी स्थित बोथिया घाट नाला में सफाई अभियान चलाकर पानी के अंदर जमी गाद एवं कचरे को बाहर निकाला गया। इससे जल स्रोत को स्वच्छ बनाया गया, ताकि मवेशियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके तथा पानी स्नान योग्य भी बन सके।
इस अवसर पर न्यू प्रगति शील समिति चरगांव के सचिव राजिक मंसूरी, परामर्शदाता मोतीराम हरदुआ, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अहरवाडा के सदस्य एवं सीएमसीएलडीपी छात्र राकेश पंचेश्वर सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही


