April 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

पनागर में चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, चाइना चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जबलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रैपुरा देवरी निवासी निखिल केवट अवैध रूप से चाइना चाकुओं का भंडारण कर रहा है और उन्हीं चाकुओं के जरिए वारदातों को अंजाम देता है।

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और पनागर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देते हुए निखिल केवट को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध चाइना चाकू बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर अपराध किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने ओमकार उर्फ भूरा को बड़ौदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ओमकार पर भी चाकूबाजी और अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आरोपी चाकू की नोक पर दुकानदारों से रंगदारी मांगने जैसी घटनाओं में संलिप्त रहा है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे चाकुओं की खरीद-फरोख्त, आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पनागर क्षेत्र में चाकूबाजी और अवैध हथियारों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

स्वच्छता अभियान, नगर निगम की पहल से चमक उठीं शहर की गलियां और बैक-लेन

Newsdesk

शहर की सुरक्षा और सेहत से समझौता नहीं अवैध ब्रेड फैक्ट्री पर निगम की नजर

Newsdesk

नागरिकों को राहत प्रदान करने आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान तेज, एक दिन में 31 कुत्तों का रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading