30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी ने पीएम-केयर्स फंड पर उठाए सवाल

Congress President Sonia Gandhi chairs the Congress Working Committee (CWC) Meeting via vdeo conferencing on Thursday during the 21-day nationwide lockdown (that entered its 9th day) imposed as a precautionary measure to contain the spread of coronavirus.

नई दिल्ली, 4 मई| कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो बयान जारी कर प्रवासियों की दुर्दशा को रेखांकित किया और पीएम-केयर्स फंड पर हमला किया। इसके पहले उन्होंने प्रवासी मजदूरों के रेल किराए का खर्च पार्टी द्वारा उठाए जाने की घोषणा की। गांधी ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि दान के नाम पर आए हजारों करोड़ रुपये का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में किया जाएगा और मजदूरों की मुफ्त यात्रा मुहैया कराई जाएगी लेकिन मुझे दुख है कि ऐसा नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, उसी तरह मजदूर राष्ट्र निर्माता हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश उस दर्द को महसूस कर रहा है जब लोगों को बिना भोजन किए अपने घरों की ओर पैदल जाते हुए देखा गया।

उन्होंने टिकटों पर विशेष शुल्क के लिए रेलवे पर निशाना साधा।

गांधी ने सोमवार सुबह अपने बयान में कहा है कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के लिए मुश्किल से चार घंटे का नोटिस दिया था, इसलिए श्रमिक और प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने के अवसर से वंचित रह गए।

उन्होंने कहा, “1947 में विभाजन के बाद, यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी मानवीय कीमत के साथ एक त्रासदी देखी, क्योंकि हजारों प्रवासी मजदूरों को कई सौ किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर किया गया है। मजदूर बिना भोजन, बिना दवा, बिना पैसे के, बिना परिवहन के, अपने परिवार और प्रियजनों से मिलने की इच्छा रखते हुए घर लौट रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading