जबलपुर। सेठ गोविंद जिला चिकित्सालय प्रांगण में तोप गाड़ी निर्माणी के सौजन्य से क्षय रोगियों एवं एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को पोषण आहार किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
यह कार्यक्रम एडवांस्ड वेपन्स एण्ड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई तोप गाड़ी निर्माणी, जबलपुर (भारत सरकार का उद्यम, रक्षा मंत्रालय) द्वारा गैर सरकारी संस्था “विज़न जबलपुर” के सहयोग से तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक जीसीएफ श्री राजीव गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । पिछले दिनों से तोप गाड़ी निर्माण द्वारा विजन जबलपुर तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत उपरांत जिला जबलपुर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 1000 से अधिक क्षय रोगियों तथा एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने इस अवसर पर तोप गाड़ी निर्माणी जबलपुर और बिजन जबलपुर के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही कहा कि आगे भी ऐसे नेक व जनहितेषी कार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग आपके सहयोग और समन्वय के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में जनजागरुकता, प्रशिक्षण में सहयोग व सहभागिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में रिटायर्ड सहायक निदेशक व अध्यक्ष विजन जबलपुर राजेंद्र सिंह, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ संतोष सिंह ठाकुर, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, सुनील शर्मा, सीमांत ढिमोले, रविशंकर कोष्टा, विकास श्रीवास्तव सहित समस्त टीबी स्टाफ उपस्थित रहा।


